मूकनायक राजस्थान बूंदी
जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा
नैनवा – गुर्जर समाज के लोगों ने अध्यक्ष को तलाश करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया । ज्ञापन में बताया कि हरिप्रसाद बजाड वीर गुर्जर उत्थान समिति तहसील नैनवां दिनांक 28/03/2025 से ही लापता है, घर वालो ने इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दे रखी है और घरवाले व मिलने वाले ने अपने स्तर से कई जगह तलाश की है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लगा। । यदि पुलिस प्रशासन तलाशने में नाकाम रहती है तो गुर्जर समाज दिनांक 11/05/2025को गुर्जर छात्रावास नैनवां में महापंचायत का आयोजन किया जायेगा, जिसमें आगे की कार्य योजना बनाई जावेगी |इस अवसर पर गुर्जर समाज के कई लोग उपस्थित रहे।

