मूकनायक, दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो चीफ बस्ती/उत्तर प्रदेश
बस्ती जनपद के ब्लॉक सल्टौआ के गांव रेहारजंगल में खेत में काम कर रहे है किसान दंपति की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत मृतक रामचरण और उनकी पत्नी चंद्रावती खेत मे कृषि कार्य कर रहे थे तभी मौसम खराब होने से आकाशीय बिजली सीधे किसान दंपति पर गिरा जबतक मौके पर पहुंचे आसपास के लोग तब तक दोनों पति पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी ग्रामीण ने तुरंत स्थानीय पुलिस वाल्टरगंज थाना को सूचित किया जिससे मौके पर पहुंचे थाना वाल्टरगंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
गांव वालों का कहना है कि रामचरण और चंद्रावती बहुत ही मेहनती किसान थे जो की हमेशा खेती किसानी में लगे रहते थे इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल छाया है और है परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है
अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि हम इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं और परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करा जाएगा

