Thursday, February 26, 2026
Homeमध्यप्रदेशकलेक्टर ने लोकसेवा केंद्रों की सेवाओं को बनाया आसान, टोकन सिस्टम लागू,...

कलेक्टर ने लोकसेवा केंद्रों की सेवाओं को बनाया आसान, टोकन सिस्टम लागू, साप्ताहिक टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश

कलेक्टर ने लोकसेवा केंद्रों की सेवाओं को बनाया आसान, टोकन सिस्टम लागू

मूकनायक /बी पी बौद्ध
जिला ब्यूरो चीफ भिण्ड /मध्य प्रदेश

भिंड, 28 मई।

कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव द्वारा दिनांक 26 मई 2025 की साप्ताहिक टीएल समीक्षा बैठक में लोक सेवा प्रबंधन विभाग की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा के दौरान तथ्य परिलक्षित हुए जिसमें शिकायत कर्ता सूरज सिंह राजावत द्वारा सीएम हेल्पलाइन दिनांक 04 मई 2025 द्वारा अवगत करवाया गया की “लोक सेवा केंद्र भिण्ड ग्रामीण में ऑपरेटर द्वारा कोई भी आवेदन देने के बाद 2-3 दिन बाद उसकी पावती देते हैं और पूछने पर बोलते हैं कि हमारे पास आवेदन अधिक होते हैं इसीलिए उस दिन पावती देने में असमर्थ हैं इसीलिए 2 दिन बाद पावती मिलेगी जिससे आवेदक को असुविधा होती है और केंद्र इंचार्ज भी उपस्थित
नहीं होते हैं।” इससे स्पष्ट प्रतीत होता है की लोक सेवा केंद्र का संचालन आरएफपी अनुसार नहीं किया जा
रहा है।
कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव द्वारा आदेशित किया गया है कि आरएफपी के निहित प्रावधान अनुसार जिला अन्तर्गत संचालित समस्त लोक सेवा केन्द्रों को निर्देशित किया जाता है कि केंद्र में आवेदकों की सुविधा हेतु व्यवस्थित कार्य के संचालन हेतु टोकन बेस्ड सिस्टम लागू करेंगे, टोकन नंबर डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित होना चाहिए‌।
दिनांक 07 मई 2025 को जिला प्रबंधक लोक सेवा कार्यालय में समक्ष में उपस्थित होकर अरविन्द कुशवाहा निवासी खरिका तहसील अटेर द्वारा लोक सेवा केंद्र अटेर द्वारा पिछले 4 दिनों से सीमांकन का आवेदन ऑनलाइन दर्ज ना करने की शिकायत प्राप्त हुई एवं सिर्फ तीन ऑपरेटर द्वारा ही लोक सेवा केंद्र चलाया जा रहा है ऐसा आवेदन दिया गया। इससे स्पष्ट प्रतीत होता है की लोक सेवा केंद्र का संचालन आरएफपी अनुसार नहीं किया जा रहा है, अतः आदेशित किया जाता है कि आरएफपी के निहित प्रावधान अनुसार जिला अन्तर्गत संचालित समस्त लोक सेवा केन्द्रों को निर्देशित किया जाता है की केंद्र में समस्त स्टाफ की बायोमेट्रिक अटेंडेंस व्यवस्था लागू की जाए एवं रिकॉर्ड संधारित किया जाए। आरएफपी के निहित प्रावधान अनुसार ए श्रेणी में 3 काउंटर तथा बी श्रेणी में 2 काउंटर एवं स्टाफ सुनिश्चित करेंगे। आरएफपी के निहित प्रावधान अनुसार सीसीटीवी इंस्टॉल करना सुनिश्चित करेंगे।
सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से दिनांक 25 अप्रैल 2025 (ग्रेडिंग माह अप्रैल), को शिकायतकर्ता रमन पचोरी द्वारा अवगत शिकायत दर्ज की गयी, ” मेरे द्वारा ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोक सेवा केंद्र मिहोना में आवेदन दिया गया है परन्तु 750 रूपए की मांग की जा रही है और कोई रसीद नहीं दी जा रही है। जिससे आवेदक को समस्या हो रही है। दिनांक 17 मई 2025 (शनिवार) को दूरभाष पर सुबह 11:41 पर प्राप्त शिकायत में अवगत करवाया गया कि आवेदक द्वारा जाति प्रमाण पत्र जमा करने लोक सेवा केंद्र भिण्ड शहरी पर उपस्थित हुए एवं केंद्र बंद होने के सम्बन्ध में शिकायत की गयी थीI
इससे स्पष्ट प्रतीत होता है की लोक सेवा केंद्र का संचालन आरएफपी अनुसार नहीं किया जा रहा है, अतः आदेशित किया जाता है की जिला अन्तर्गत संचालित समस्त लोक सेवा केन्द्रों को निर्देशित किया जाता है कि सप्ताह में 6 दिवस सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक केंद्र का संचालन करेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments