Thursday, February 26, 2026
Homeदेश“ऑपरेशन हवालात”के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

“ऑपरेशन हवालात”के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

मूकनायक, मध्य प्रदेश, देवास विक्रम सिंह बामनिया ग्रामीण ब्यूरो चीफ

थाना पीपलरवां पुलिस के आयुध अधिनियम संबंधी प्रकरण में 06 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी आरोपी सचिन पिता भारत सिंह निवासी कंजरडेरा पीपलरवां को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया पेश ।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा 01 नवम्‍बर 2024 से सम्‍पूर्ण जिलें मे “ऑपरेशन हवालात” की शुरूआत की गई है । जिसके अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों की की गिरफ्तारी पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही गंभीर अपराधों मे फरार आरोपियों की त्‍वरित गिरफ्तारी को भी सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में थाना पीपलरवां के द्वारा संबंधी प्रकरण में अपराध क्रमांक 285/2019,प्रकरण क्रमांक 408/2019 धारा 25 Arms Act का आरोपी सचिन पिता भारत सिंह निवासी कंजरडेरा पीपलरवां लगभग 06 वर्ष से लगातार पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहा था । अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ श्रीमती दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी पीपलरवां श्री विजेन्द्र सोलंकी के नेतृत्व में “ऑपरेशन हवालात” के तहत विशेष टीम गठित की गई थी । जो कि मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्‍यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रत्‍यनशील थी । दिनांक 11.05.2025 को पुलिस को पुख्‍ता सूचना मिली फरार स्थाई वारंटी आरोपी को जिला देवास में देखा गया है । जिस पर तत्‍काल पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की धरपकड़ हेतु टीम को रवाना किया । उक्‍त टीम ने सफलता पूर्वक फरार स्थाई वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments