Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअहिरवार समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ सम्पन्न, 10 वर-वधू बंधे नये...

अहिरवार समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ सम्पन्न, 10 वर-वधू बंधे नये दाम्पत्य जीवन में।

ललितपुर/उत्तर प्रदेश।

ललितपूर : बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर दिनांक 12 मई 2025 को पाली नगर पंचायत क्रिकेट स्टेडियम में अहिरवार समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न हुआ, जिसमें 10 जोड़ों ने एक दूसरे का दामन थामते हुए दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया। आयोजन कमेटी ने वर-वधु से करीब 40-40 हजार रुपया जमा कराया तो वहीं दसों जोड़ों को घर गृहस्थी का सामान भेंट किया। सामूहिक सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोग एकत्रिक हुए व वर-बधू को आर्शीवाद दिया। कार्यक्रम आयोजनकर्ताओं ने बताया कि करीब 5000 लोगों के खाने का प्रबंध किया गया। सामाजिक लोगों ने गर्म जोशी के साथ सम्मेलन में सहयोग करने के साथ सहभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिलक चंद अहिरवार जी पूर्व एम एल सी झाँसी, शत्रुधन यादव, जमुना प्रसाद जी, संतोष कुमार जी रविंद्र भाष्कर जी, बसंती लारिया जी, लक्ष्मी रजक जी, बिहारी लाल जी, श्याम विहारी, खुशाल चंद्र जी, लक्ष्मी नारायण जी, रामदास गौतम जिलाध्यक्ष भीम आर्मी, राहुल गौतम, शिशुपाल सिंह, मीरा देवी, अनीता, मालती, महेश तेरा, विजयराम आजाद स्टेट हैड मूकनायक, खेल प्रताप गौतम, सोनू, हेमंद रविकांत, देवेंद्र, काशीराम, संजू, राहुल,एवं हजारों की संख्या में समाज के बंधु उपस्थित रहे, कार्यक्रम का आयोजन मोतीलाल गौतम उत्तमधाना, कुंवर लाल गौतम खिरिया छतारा, महेंद्र सिंह चौधरी मऊ माफी ने किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments