मूकनायक/देश
राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍🏻✍🏻
जीवन में हर व्यक्ति का एक उद्देश्य होता है, जो उसे प्रेरित करता है और उसे अपने सपनों की ओर बढ़ने की दिशा दिखाता है। इस उद्देश्य को पहचानना और उसे पाने के लिए निरंतर प्रयास करना ही जीवन का असली अर्थ होता है। जब हम अपने जीवन के लक्ष्य को सही ढंग से समझते हैं और उस दिशा में कठिनाईयों के बावजूद कदम बढ़ाते हैं, तो हमें सफलता की ओर मार्गदर्शन मिलता है। अपने स्वभाव को अपने चेहरे से ज्यादा सुंदर बनाइए। पता और पौशाक बदलने का मतलब यह नहीं है कि आदमी का जीवन बदल गया, पर यदि हम अपना जीवन बदल लें तो पता व पौशाक के बदलने न बदलने की अहमियत नहीं रह जाती।
जीवन चुनौतियों, अवसरों और अनंत संभावनाओं से भरा एक सफ़र है। जीवन का मतलब हर पल को गले लगाना और उद्देश्य के साथ जीना है। हर व्यक्ति की एक अनूठी कहानी होती है और उस कहानी को सार्थक और प्रेरक बनाने के लिए इंसान को दृढ़ संकल्पित होना चाहिए। इसलिए जीवन का ज्यादा विश्लेषण मत कीजिए, वरना जटिलता पैदा हो जाएगी। जीवन जैसा भी है, सिर्फ जिएँ, आप मानसिक बोझ से बचे रहेंगे। बड़े बुजुर्ग कहते हैं या तो इतने नम जाइए कि लोगों का प्यार हम पर बरस पड़े या इतने ऊंचे उठ जाइए कि हमारा साथ पाने को लोग तरस उठे। बाकी:- रोग तो वंशानुगत भी हो सकते हैं, परंतु बुरी आदतें केवल गलत संगतो से ही आती है। दोस्त वे रखिए जिनसे हमारी शिक्षा, संस्कार, सम्मान और समृद्रि में बढ़ोतरी हो…
बिरदीचंद गोठवाल, नारनौल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

