Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेश14 अप्रैल डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती में रैली आयोजन के लिए -डॉ.अंबेडकर...

14 अप्रैल डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती में रैली आयोजन के लिए -डॉ.अंबेडकर जयंती शोभायात्रा आयोजन समिति सल्टौआ गोपालपुर बस्ती के नेतृत्व में किया गया बैठक।

मूकनायक, जिला ब्यूरो चीफ दुर्गेंद्र सम्राट उत्तर प्रदेश/ बस्ती

बस्ती के ब्लॉक सल्टौआ के ग्रामसभा रमवापुर में 14 अप्रैल डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती मनाने के लिए डॉ.अंबेडकर शोभायात्रा आयोजन समिति सल्टौआ गोपालपुर बस्ती के नेतृत्व में बैठक बुलाई गई जिसमें कार्यक्रम का संचालक कर रहे हैं एडवोकेट शैलेंद्र अंबेडकर ने कहा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को एक राष्ट्र नायक के रूप में मनाया जाए उन्होंने कहा डॉ.भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान लिखकर सभी समाज को एक समान हक अधिकार दिये महिलाओं को सुरक्षा और समानता का हक अधिकार दिये इसलिए उनकी जयंती एक सामाजिक नहीं राष्ट्र निर्माता के रूप मे मनाया जाए एडवोकेट प्रदीप कुमार गौतम ने कहा 2018 में इस रैली की शुरुआत की गई और आज इस रैली में 50000 की संख्या मे लोग उपस्थित होते हैं वही पंचशील सेवा समिति के जिला अध्यक्ष पी के गौतम ने कहा 14 अप्रैल डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती को राष्ट्रीय पर्व घोषित किया जाए और वहां पर उपस्थित तमाम लोगों ने अपनी विचार व्यक्त किये राजेश भारतेंदु, लाल जी कुमार आदि लोग बैठक में उपस्थित रहे

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments