Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीसांवरे का पुरा में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों का हुआ...

सांवरे का पुरा में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

मूकनायक,अजीम खान चिनायटा

राजस्थान, करौली, हिंडौन, सूरौठ

हिंडौन/ ग्राम पंचायत खीप का पुरा के गांव सांवरे का पुरा में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से दो दर्जनों से अधिक घर जलकर राख हो गए। सामाजिक कार्यकर्ता नाहर सिंह डागुर ने बताया की महिला बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ी एक घंटा देरी से पहुंची। सूरौठ थाना से आए कांस्टेबल राहुल चौधरी के द्वारा ग्रामीणों की सहायता लेकर घरों से गैस के सिलेंडरों को बाहर खेतों में फेंक वाया, एक दर्जन से अधिक मवेशी झुलसी आग की सूचना पर खीप का पुरा, खानाका,जगर, शेरपुर के ग्रामीण मौके पर पहुंचे एवं सूरौठ तहसीलदार रेनू चौधरी, नायब तहसीलदार गिरधारी लाल वैश्य, गिरदावल पटवारी अमित डागुर ग्राम सेवक सुनील कुमार सोलंकी करौली से आपदा प्रबंधन की टीम को लेकर प्रदीप डागुर पहुंचे मौके पर सूरौठ थाना अधिकारी महेश मीणा कांस्टेबल राहुल चौधरी जगर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की पीड़ित ग्रामीण स्वरूप जाटव धन सिंह गिरधारी फतेह सिंह केदार भागवत खमानी केदार अमर सिंह रामप्रसाद पिंटू संजय विकेश शंजया देवी आदि के घरों में आग जनी से लाखों का नुकसान हुआ है। आग के कारणों का अभी तक नहीं चल पाया है कोई सुराग।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments