Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीसफाईकर्मियों को 3 महिने से नही मिला वेतन , रोका काम

सफाईकर्मियों को 3 महिने से नही मिला वेतन , रोका काम

मूकनायक राजस्थान बूंदी

संवाददाता शैतान सिंह बैरवा

इन्द्रगढ – सुमेरगंजमंडी में सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार से सफाई कार्य बंद कर दिया क्योंकि कर्मचारियों को 3 महीने से वेतन नहीं मिला। सुमेरगंजमंडी की नगर पालिका में विलय की खबर के बाद से वेतन अटका हुआ है। कई कर्मचारियों का भुगतान भी रुका हुआ है। इससे लोगों मैं नाराजगी है।गांव की लाइट व्यवस्था भी बिगड़ी हुई है। कई जगह बल्ब फ्यूज हो चुके हैं। उन्हें बदलने वाला कोई नहीं है। कुछ लाइटें जलती हैं, कुछ बंद पड़ी हैं। पानी की स्थिति भी खराब है। कई मोहल्लों में नलों में पानी नहीं पहुंच रहा। जब लोग शिकायत करते हैं तो कर्मचारी कहते हैं, वाल्व खोल रखा है, पानी नहीं आता तो वे क्या करें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments