Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीरणथम्भौर दुखांतिका के घर पहुंचा प्रशासन , आर्थिक सहायता का दिया आश्वासन

रणथम्भौर दुखांतिका के घर पहुंचा प्रशासन , आर्थिक सहायता का दिया आश्वासन

मूकनायक राजस्थान बूंदी

संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा

बूँदी – देईखेड़ा क्षेत्र के गुहाटा गांव में शुक्रवार को प्रशासनिक अमला रणथम्भौर हादसे में मृतक बालक के घर पहुचा और परिजनों को ढांढस बंधाया ।सरकार की और से आर्थिक सहायता की प्रक्रिया शुरू करने के लिए आवश्यक दस्तावेज उपलब्धता के निर्देश पटवारी व ग्राम विकास अधिकारी को दिये ।शुक्रवार दोपहर बाद इंदरगढ़ तहसीलदार राजेन्द्र मीणा व वन विभाग इंदरगढ़ रेंजर जितेंद्र वर्मा , हल्का पटवारी ज्ञानचंद , ग्राम विकास अधिकारी संजीव गोयल के साथ मृतक के घर पहुचे और परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी ली और परिजनों को वन विभाग की और से करीब पांच लाख की आर्थिक सहायता व अन्य सरकारी सहायता उपलब्ध करवाने की जानकारी दी और मौके पर पटवारी ज्ञानचंद व ग्राम विकास अधिकारी गोयल को दस्तावेज उपलब्ध करवा कर आवेदन करवाने के निर्देश दिये गोरतलब है कि बुधवार दोपहर को सवाई माधोपुर के रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर में अपने चाचा दीपक सुमन व दादी के साथ शादी का निमंत्रण देने गए सात वर्षीय बालक कार्तिक को टाइगर उठा कर ले जाने से दर्दनाक मौत हो गई थी जिससे क्षेत्र में अभी तक भी शोक की लहर बनी हुई है घटना में मृतक बालक के परिजनों को दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया और साथ साथ ही वन विभाग से पांच लाख रुपये की सहायता व अन्य सरकारी सहायता की घोषणा की गई।वन विभाग इंदरगढ़ रेंजर जितेंद्र वर्मा का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पीड़ित परिवार को वन विभाग के इस प्रकार वन्य जीवों के हमले में जनहानि होने पर आर्थिक सहायता देने के लिये बने कोष से पांच लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सबमिट करते ही पीड़ित परिवार को सोपी दी जाएगी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments