Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीरणथंभौर दुखांतिका: बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा का तंज वन मंत्री मौके पर...

रणथंभौर दुखांतिका: बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा का तंज वन मंत्री मौके पर जाते तो ठीक रहता , पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख की मांग

मूकनायक राजस्थान बूंदी

संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा

बूंदी – बूंदी से कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा. इसमें रणथम्भौर हादसे में जान गंवाने वाले बालक के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की. वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार को पीड़ित परिवार के बीच पहुंचकर ढांढस बंधाया और सरकार से आर्थिक सहायता की प्रक्रिया की जानकारी दी । विधायक शर्मा ने आरोप लगाया है कि वन विभाग की नाकामी से बालक की जान गई है तथा अन्य स्थानों पर किसी का कत्ल होने से जुड़ी भावनाओं और प्रदर्शन के कारण 50 लाख तक की भी सहायता सरकार ने दी है और यह घटना उससे भी अधिक भयावह है ।इस बारे में जिसनें सुना, उसकी आंखें नम हो गई ।विधायक ने कहा कि अच्छा तो यह होता कि सरकार की ओर से वन राज्यमंत्री घटनास्थल पर जाते व वस्तुस्थिति का जायजा लेते । खेद है कि मृतक के परिजनों को सांत्वना देने जिम्मेदार वन विभाग का कोई अधिकारी बालक के दाह संस्कार में नहीं पहुंचा इधर इंदरगढ़ तहसीलदार राजेन्द्र मीणा, वन विभाग के इंदरगढ़ रेंजर जितेंद्र वर्मा, हल्का पटवारी ज्ञानचंद, ग्राम विकास अधिकारी संजीव गोयल शुक्रवार को पीड़ित के घर पहुंचे । इन्होंने परिजनों को वन विभाग की ओर से करीब पांच लाख की आर्थिक सहायता व मुख्यमंत्री कोष व अन्य सरकारी सहायता उपलब्ध करवाने की जानकारी दी । तहसीलदार ने सरकार से आर्थिक सहायता की प्रक्रिया शुरू कराने के लिए पटवारी व ग्राम विकास को निर्देश दिए ।उधर विधायक हरिमोहन शर्मा ने टाइगर हमले मे जान गंवा चुके 7 वर्षीय बालक कार्तिक के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की है घटना बता दें कि बूंदी जिले के ग्राम गोहाटा निवासी द्वारका सुमन के 7 वर्षीय पुत्र कार्तिक को रणथंभौर में अचानक बाघिन झपट्टा मारकर मुंह में दबा ले गई थी. हमले में बालक कार्तिक की मुत्यु हो गई थी. कार्तिक के चाचा की 7 मई को शादी थी और कार्तिक दादी और चाचा के साथ गणेश मंदिर में शादी का निमंत्रण देने गया था , इसी बीच बाघिन के हमले का शिकार हो गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments