बालोतरा, राजस्थान | 8 अप्रैल 2025
श्रवण कुमार
जिला ब्यूरो चीफ, मूकनायक, बालोतरा
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती को लेकर बालोतरा में समिति की बैठक हुई। इसमें 14 अप्रैल 2025 को जिला स्तर पर भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम संयोजक गोविंद मेघवाल ने बताया कि इस मौके पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन SC-ST छात्र-छात्राओं को मिलेगा जिन्होंने वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन अंक प्राप्त किए हैं।
खासकर, 10वीं और 12वीं कक्षा में लड़कियों को 75% और लड़कों को 80% से अधिक अंक प्राप्त होने चाहिए।
इसके साथ ही, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभाएं भी सम्मानित होंगी। साथ ही, समाज सेवा, विधिक सेवा और प्रशासनिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को भी मंच पर आमंत्रित किया जाएगा।
दस्तावेज़ जमा करने की अंतिम तिथि: 10 अप्रैल 2025
सम्मान हेतु आवेदन करने वाले पात्र अभ्यर्थी अपनी अंकतालिका/प्रमाण पत्र निम्नलिखित संपर्क व्यक्तियों को 10 अप्रैल 2025 तक जमा करवाएं:
सालगराम परिहार – 9413291890,
श्याम डागी – 9001944356, बगदाराम बोंस – 9828112229, राहुल जोड़ – 7014537389, गोतम वी. जीनगर – 8079029321, नारायण जीनगर – 9982347886.
नोट: निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दस्तावेजों पर समिति द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।





