मूकनायक /शशि कुमार ब्यूरो चीफ
आगरा/उत्तर प्रदेश
बीते दिन घर के बाहर सो रही 12 वर्षीय बालिका को अगवा करके दुष्कर्म करने वाले आरोपित ओमवीर लोधी को पुलिस ने फतेहपुर सीकरी से गिरफ्तार कर लिया गया है।वहा अपने किसी रिश्ते के यहां पर रह रहा था।उसकी तलाश में 5 टीमें तलाश के लिए लगीं थी।वही राजस्थान के जिला धौलपुर सहित कई राज्यों में दविष दी जा रही थी ।फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है पूछताछ जारी है।
खेरागढ़ के गांव नगला उदया में रहने बाला दलित समाज का एक व्यक्ति 17 तारीख को एक शादी समारोह में गया था घर पर बच्चे अकेले थे वही गांव का एक व्यक्ति ओमवीर लोधी घर के बाहर सो रही बच्ची को रात में अगवा करके गांव के बाहर ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और वहां से निकल गया । घटना के बाद शनिवार को विधायक भगवान सिंह कुशवाह और सांसद राजकुमार चाहर ,कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार,बसपा के जिलाध्यक्ष समेत भीम आर्मी, रॉयल वाल्मीकि आर्मी, भाकियू के पदाधिकारी पीड़िता के स्वजन परिवार से मिलने पहुंचे साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने मांग पुलिस से की थी ।
खेरागढ़ इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया की आरोपी ने फोन बंद कर लिया था इसलिए उसकी लोकेशन नही मिल रही थी ।पुलिस की पांच टीमों ने आरोपित को पकड़ने के लिए धौलपुर किरावली अछनेरा समेत कई रिस्तेदारो के यह दविश दी गई रविवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को फतेहपुर सीकरी से गिरफ्तार कर लिया है।

