
मूकनायक राजस्थान बूंदी
जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा
बूंदी – नैनवा तहसील की ग्राम पंचायत बाछौला में आज जिला कलेक्टर बूंदी के आदेश पर त्रि स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ।शिविर मे मौजूदा अधिकारियों द्वारा लोगों के कार्यों का त्वरित समाधान किया गया तथा पटवारियों द्वारा किसानों की फॉर्मर आईडी बनाई गई शिविर में नैनवा उपखंड अधिकारी, तहसीलदार , बाछौला पटवारी धर्मराज मीणा , उगेन पटवारी पप्पू लाल जाट, सरपंच बाबू लाल मीणा, ग्राम विकास अधिकारी नरेश कुमार वर्मा सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

