Thursday, February 26, 2026
Homeपालीपाली में ट्रक से टकराने से चार बाइक सवार युवक घायल

पाली में ट्रक से टकराने से चार बाइक सवार युवक घायल

मूकनायक/राजस्थान/जिला/पाली ब्यूरो चीफ प्रमुख मदनलाल सारंगवास

। पाली में ट्रक से टकराने से 4 बाइक सवार युवक घायल बांगड़ हास्पिटल में इलाज जारी हादसे में बाइक चकनाचूर हुई पाली में सोमवार शाम को बाइक ट्रक से टकरा गई हादसे में बाइक सवार चार घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पाली के बांगड़ हास्पिटल में भर्ती करवाया गया। टीपी नगर थाने के एएसआई ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5 बजे खैरवा रोड़ पर ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गजेंद्र रावत निवासी विकास नगर अक्षय पुत्र सिकंदर निवासी विकास नगर सुनिल पुत्र पुनाराम और करण पुत्र पेमाराम गाडोलिया लोहार निवासी बाबा रामदेव कालोनी पाली घायल हो गए। राहगिरों की मदद से घायलों को बांगड़ हास्पिटल लाया गया।जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने चारों घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दी। उनके परिजन बांगड़ हास्पिटल पहुंचे और जानकारी ली।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments