Thursday, February 26, 2026
Homeदेशजीवन में सबसे बड़ा मोहजाल इंसान की अंधी भागदौड़ है, इसमें हर...

जीवन में सबसे बड़ा मोहजाल इंसान की अंधी भागदौड़ है, इसमें हर कोई फंसा हुआ है जिससे लोगों को संतोष या सकून की नहीं हो पाती प्राप्ति

मूकनायक/देश
राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍🏻✍🏻
ज़िंदगी में हम सब किसी न किसी चीज़ के पीछे भाग रहे होते हैं। कोई दौलत के पीछे, कोई शोहरत के पीछे, कोई रिश्तों की भीड़ में खुद को खो बैठा है और कोई प्यार के भ्रम में अपना वजूद ही भुला देता है। मोहजाल एक भावनात्मक कैद है।मोहजाल वो है जिसमें हम अपनी भावनाओं, लगाव और अपेक्षाओं से खुद को बाँध लेते हैं। यह जाल दिखता नहीं है, परंतु हमारी सोच, आत्मबल और आज़ादी को धीरे-धीरे खत्म कर देता है। हम किसी इंसान, रिश्ते, वस्तु या परिस्थिति से इतने जुड़ जाते हैं कि उसके बिना जीने की कल्पना भी डराने लगती है । मोहजाल में फँसकर हम अपने जीवन का केंद्र किसी और को बना देते हैं। हमें लगता है कि अगर वो नहीं रहेगा तो हमारी दुनिया खत्म हो जाएगी, लेकिन सच्चाई यह है कि मोह हमें तोड़ता है, हमें हमारी आत्मा से दूर करता है। जो हमारे जीवन में आता है, वो एक अनुभव है, कोई स्थायी आधार नहीं है।
मोह’ वो भावना है, जो हमें किसी वस्तु, व्यक्ति, या अनुभव से इतना जोड़ देती है कि हम अपनी सोचने-समझने की शक्ति खो बैठते हैं। मोह में डूबा इंसान ये भूल जाता है कि संसार अस्थायी है और हर चीज़ एक दिन छूटने वाली है। फिर भी हम उसी के पीछे भागते रहते हैं, जैसे वही सब कुछ हो । मोह-माया बुरी नहीं है, लेकिन उसका गुलाम बन जाना गलत है । समस्या तब होती है जब हम ‘पाना’ ही सब कुछ समझने लगते हैं, और ‘होना’ भूल जाते हैं। जीवन मे सबसे बड़ा जाल वर्तमान समय की अंधी भागदौड़ है जिसमें हर इंसान फंसा हुआ है । इस कारण लोगो को संतोष अर्थात् सकून की प्राप्ति नही हो पाती । जीवन में टूटा हुआ आदमी ही जानता है कि टूटने का दर्द क्या होता है। जब हड्डी टूटती है तो असहनीय पीड़ा होती है। दिल के दर्द के बारे में भी ऐसा ही है। जिसे हुआ हो उसे ही पता होता है। इसलिए स्वयं से जुड़ो, खुद को समझो। जो लोग या चीज़ें चली जाती हैं, उन्हें आभार के साथ विदा दो। मोह से ऊपर उठकर ही आत्मशांति, आत्मबल और सच्चा प्रेम पाया जा सकता है। यही जीवन की असली उड़ान है ।
लेखक
बिरदीचंद गोठवाल, नारनौल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments