
मूकनायक राजस्थान बूंदी
जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा
बारां, 21 अप्रैल 2025 आजाद समाज पार्टी व भारतीय किसान यूनियन ने संयुक्त रूप से जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर ग्राम बमोरी पंचायत जलवाडा तहसील किशनगंज के निवासियों को पीने का पानी की व्यवस्था करवाए जाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे तक अंदर समस्या का समाधान नहीं होता है। जलवाडा बस स्टैंड मैन चौराहा को जाम किया जाएगा।आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष कमल बैरवा ने बताया कि ग्राम बमोरी पंचायत जलवाडा में गांव वालों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। इस भारी गर्मी में भी ग्रामवासियों को काफी दूर से पानी लाना पडता है। उक्त गांव में 100 घर बंजारा जाति के निवास करते हैं। इनके जानवर भी गांव में पानी नहीं होने के चलते मर चुके हैं। जिनकी संख्या 50 से ज्यादा है। गांव के लोगों को 3 किमी दूर पैदल जाकर पानी लाना पड रहा है। सरकारी पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। गांव के स्कूल व आंगनबाडी में भी बच्चों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। भारतीय किसान यूनियन के नाहरगढ ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज नागर ने बताया कि ग्राम जलवाडा से पाइप लाइन से पानी गांव बमोरी में पहुंचाया जाए। यदि 24 घंटे के अंदर पीने के पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो आजाद समाज पार्टी व भारतीय किसान यूनियन भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा जलवाडा बस स्टैंड मैन चौराहा को जाम किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी l

