मूलनायक राजस्थान बूंदी
संवाददाता शैतानसिंह बैरवा
इंद्रगढ – सरकार ने इंद्रगढ़ में पॉलीटेक्निक कॉलेज खोलने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए बूंदी से नोडल अधिकारी पहुंचे। कोटा-सवाई माधोपुर मेगा हाइवे के पास एग्रीकल्चर कॉलेज के आसपास की भूमि को चुना गया। कॉलेज के लिए 16 हजार स्क्वॉयर मीटर यानी 4 एकड़ जमीन की जरूरत होगी।नोडल अधिकारी ने बताया कि राजस्थान में 11 जगहों पर पॉलीटेक्निक कॉलेज खोलने की स्वीकृति मिली है। इनमें इंद्रगढ़ भी शामिल है। यहां बनने वाला कॉलेज 16 करोड़ की लागत से तैयार होगा। भूमि चयन के बाद नोडल अधिकारी ने जिला मुख्यालय पर उच्च अधिकारियों को सहमति पत्र सौंप दिया है। अब आगे की योजना बनाई जाएगी

