Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीरा. उ. मां. विद्यालय दौलतपुरा में काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी...

रा. उ. मां. विद्यालय दौलतपुरा में काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण समारोह का हुआ आयोजन

मूकनायक राजस्थान बूंदी

संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा

लाखेरी – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौलतपुरा ब्लॉक के०पाटन जिला बूंदी में आज दिनांक 27.032025 को स्थानीय विद्यालय में कार्यरत अध्यापक अमर सिंह बैरवा ने बताया कि प्रधानाचार्य बनवारी लाल डूडी के सानिध्य में काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के अन्तर्गत विद्यालय से उत्तीर्ण चार छात्राओं को उनके अभिभावकों की उपस्थिति एवं ग्रामवासी तथा विद्यालय के स्टाफ की उपस्थिति में स्कूटी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। छात्रा अंतिमा बाई मीना पुत्री श्री आशाराम मीना ग्राम दौलतपुरा, जयबाई मीना पुत्री श्री कमलेश कुमार मीना ग्राम दौलतपुरा, पूर्ति कुमारी मीना पुत्री रामसहाय मीना ग्राम दौलतपुरा एवं खुशबु बाई मीना पुत्री श्री बाबू लाल मीना ग्राम कानपुरा को स्कूटी दी गयी। विद्यालय के व्याख्याता पवन कुमार सालोदिया, दीपशिखा शर्मा , बाबू लाल सैनी वरिष्ठ अध्यापक , दौलतराम मीना, महेश कुमार मीना, पप्पू लाल मीना, श्री सीताराम गुजर, अध्यापिका श्रीमति शीला मंगल, श्रीमति यादवेन्दु शर्मा, श्रीमति उमा शर्मा, अध्यापक श्री गोपाल महावर, श्री मोहित कुमार मीना, कम्प्यूटर अनुदेशक श्री सुनील कुमार शर्मा श्री जगदीश प्रसाद मीना, श्री रामस्वरूप मीना, श्री कमरूद्दीन खान श्री टिकू मीना एवं श्री सतोष कुमार के साथ ही ग्राम वासी उपस्थित रहे। सभी स्टाफ साथियों ने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments