मूकनायक बौद्धाचार्य पूरणमल बौद्ध
बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सर्वमान्य और सम्मानित नेता, बहुजनों की प्रेरणा स्रोत, परम आदरणीय बहनजी का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया। यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का विषय है।
आदरणीय बहनजी के मार्गदर्शन में, मैं पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करूंगा। बहुजन समाज की एकता, अधिकार और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए, पार्टी के मूल सिद्धांतों पर चलते हुए मैं संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का हर संभव प्रयास करूंगा।
मेरा संकल्प है कि संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा और बहुजन समाज की प्रगति के लिए हर स्तर पर संघर्ष करूंगा। समाज के हर तबके को न्याय दिलाने और बहुजन आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए मैं अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करूंगा।
बहुजन समाज की एकता और बहुजन समाज पार्टी की मजबूती ही मेरा ध्येय है।
जय भीम।। जय बसपा।।जय संविधान।।

