मूकनायक रिपोर्टर राजस्थान बौद्धाचार्य पूरणमल बौद्ध
आज दिनांक 2 मार्च को भारतीय बौद्ध महासभा राजस्थान ( दक्षिण)के सानिध्य में सवाईमाधोपुर जिले के गंगानगर गांव में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति की स्थापना की गई जिसकी स्थापना बौद्धाचार्य रामचरण बौद्ध प्रदेश महामंत्री राजस्थान कराई गई साथ मे बौद्धाचार्य रामसिंह बौद्ध ने साथ दिया। यहां कार्यक्रम में ग्राम गंगानगर गांव के आसपास के करीब 20,25 गांवों के लोग मौजूद थे कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित रहें। यहां बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति के लिए ग्रामीण भामाशाहों में मा.मोहनलालजी, प्रभुलाल जी,मा.राजूलाल जी,मा.बाबूलाल जी,मा.राजमल जी,मा.हेमराज s/oजगदीश जी,मा.कमलेश/गणेश जी,मा.राजेश/लादूलाल जी,मा.हजारीलाल वकील मा. रामनिवास/चिरंजी लाल जी,मा. राजेन्द्र/प्रहलाद जी,मा. पप्पू लाल जी डार्ईवर आदि लोगों के धम्मदान से मूर्ति स्थापना हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय बौद्ध महासभा प्रदेश महामंत्री ने की स्थापना के बाद मोमबत्ती प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित किए एवं सभी ग्रामवासियों ने बारी-बारी से बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों ने सामूहिक त्रिशरण पंचशील कराया गया कार्यक्रम में ग्रामीण सभा के अध्यक्ष मोहन लाल द्वारा समाज को बाबा साहब के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सब को बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलना चाहिए और सभी समाज को एकजुट रहना चाहिए अभी तक हम अन्धविश्वास के अंधेरे में जी रहे थे।वो अंधेरा आज़ बाबा साहब की संस्था के माध्यम से मिटाया गया अगर भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने आकर हमारे जीवन को प्रकाश की ओर दिशा दिखाने का कार्य किया है अन्यथा हम बाबा साहब का अपमान करने जा रहे थे। क्योंकि हम अनजान लोग बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति की स्थापना ब्राह्मण द्वारा करवाते जो कि हम सभी ग्रामवासियों से बहुत बड़ा पाप होने से बच गया।अब आगे से सभी कार्य हम भारतीय बौद्ध महासभा राजस्थान (दक्षिण) के दिशा निर्देशों के अनुसार करेंगे और बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलेंगे। सभी ग्रामवासियों को भारतीय बौद्ध महासभा राजस्थान दक्षिण की ओर से बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का छापा चित्र भेंट किया गया। संचालन मा.रामखिलारी ने किया एवं दिनेश कुमार जी ने किया ग्रामवासियों द्वारा भारतीय बौद्ध महासभा राजस्थान दक्षिण के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा सवाईमाधोपुर रायसिंह बौद्ध ने सब्बे सत्ता करवा कर कार्यक्रम का समापन किया एवं ग्राम अध्यक्ष द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।

