मूकनायक/ राजस्थान/ जयपुर
राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
दलित अधिकार केन्द्र के संस्थापक अध्यक्ष स्व. श्री पी.एल.मीमरौठ,एडवोेकेट ने राजस्थान में दलित अधिकार केन्द्र की स्थापना कर राजस्थान के दलितों में गरीमा, स्वतंत्रता, समानता लाने के लिए प्रदेष में पिछले 25 वर्षो से ज्यादा लम्बे समय तक कार्य किया। श्री पी.एल.मीमरौठ जी लगातार इस मुहिम को आगे बढाते हुये दिनांक 24 फरवरी, 2023 को उनका परिनिवार्ण हो गया। दलित अधिकार केंद्र के 21 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर दलित मानवाधिकारों के पुरोधा, गैर बराबरी के खिलाफ निरंतर संघर्षरत स्व. श्री पी. एल. मीमरौठ की 87 वी जयन्ति के उपलक्ष में उनके द्वारा दलितों के सामाजिक, सामाजिक न्याय, आर्थिक, सांस्कृतिक, विधि, विज्ञान, महिला सषक्तिकरण एवं महिला उत्थान के क्षेत्र में जागरूकता लाने/अत्याचारों की रोकथाम के लिए उनके द्वारा किये गये प्रयासो को चिरस्थाई बनाने, व युवा पीढी को उक्त क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रदेष के दलित कार्यकर्ताओं से ‘‘पी.एल.मीमरौठ सोशल जस्टिस अवार्ड-2025‘‘ के लिए आवेदन पत्र आमत्रित किये जा रहे है।प्राप्त आवेदन पत्रो को चयन समिति के द्वारा चयन करने पर दिनांक 10 अप्रेल 2025 को डाॅ. बी.आर.अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी, झालाना डूंगरी, जयपुर में सुश्री अनीता भारती वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता द्वारा 25 हजार रूपये का नगद राषि, स्मृति चिन्ह, प्रमाण-पत्र, व षाॅल देकर सम्मानित किया जायेगा। पी.एल.मीमरौठ सोशल जस्टिस अवार्ड-2025 के लिए आवेदकों के निर्धारित मापदण्ड:-पुरस्कार के उद्देष्यः- अनुसूचित जाति वर्ग के महिला तथा पुरूष संवर्ग में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित करना।अनुसूचित जाति वर्ग के समुदाय के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना।सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले महिलाओं/पुरूषों को प्रोत्साहित करना।अनुसूचित जाति वर्ग की महिला/पुरूष द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्याें को पहचान और मान्यता देना। पुरस्कार के मापदण्ड:- उक्त पुरस्कार नामांकित व्यक्ति की आयु 35 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।उक्त पुरस्कार के लिए केवल अनुसूचित जाति वर्ग के महिला/पुरूष पात्र होगंे। राजस्थान के दलितो को न्याय, स्वतन्त्रता, समानता दिलाने में उल्लेखनीय योगदान रहा हो।समस्त नामंाकन आवेदनों को समारोह समिति द्वारा नियुक्त चयन समिति के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत किया जाऐगा। आवेदन कर्ता राजस्थान का निवासी हो। पुरस्कार पात्र सदस्यों का चयन, चयन समिति द्वारा किया जायेगा, चयन समिति का निणय अन्तिम होगा। पुरस्कार का विवरण:- यह पुरस्कार अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 1 महिला तथा 1 पुरूष को दिया जायेगा। चयनित समिति द्वारा चयन करने पर पात्र व्यक्ति को एक पदक, एक शाॅल, प्रशस्ति पत्र एवं 12500/-रूपये, 12500/- रूपये (1 महिला, 1पुरूष) कुल 25,000/- हजार रूपये की नगद राशि द्वारा दिनांक 10 अप्रेल, 2025 को जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान की जायेगी। ‘‘भारतीय दलित समाजः बराबरी का संघर्ष और चुनौतियाँ” विषय पर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता साथ ही साथ ‘‘भारतीय दलित समाजः बराबरी का संघर्ष और चुनौतियाँ” विषय पर पर निबंध लेखन। प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें छात्र-छात्राओं तथा आमजन द्वारा उक्त विषय पर लेखन प्रतियोगिता में भाग लेकर उक्त विषय पर निबन्ध लिख कर 31 मार्च, 2025 तक भेज सकते है।निबन्ध लेखन का उद्देश्यः- इस प्रतियोगिता में निबंध लेखन के माध्यम से छात्र-छात्राओं तथा आमजन द्वारा विभिन्न दलित विषयों पर उनकी स्थिति का तार्किक विश्लेषण करते हुए पी.एल. मीमरौठ द्वारा किये गये समाज सुधार के कार्यों, उनके योगदानों का चित्रण आदि को याद कर भावी पीढ़ी को प्रेरित करना है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से समुदाय के बीच जागरूकता को बढ़ाते हुए तर्क संगत विचारो को जगह देना है।पुरस्कारः- प्रथम विजेता को 5,000 रूपये, द्वितीय को 3,000 रूपये और तृतीय को 1,500 रूपये प्रशस्ति पत्र सहित प्रदान किये जाएंगे।नियमः-1.इस प्रतियोगिता में सर्व समुदाय के छात्र-छात्राऐं तथा आमजन भाग ले सकते हैं।2.भाषाः-हिन्दी/अंग्रजी में 3.षब्द सीमाः- 800 से 1000 शब्द4.प्रतियोगिता में हस्त लिखित /टाईप षूदा निबंध ही मान्य होगा।5.सभी चयनित विजेताओं को ईमेल, फोन, व्हाटसएप्प आदि के माध्यम से सूचित किया जाएगा। 6.पुरस्कार वितरण राषि चेक के माध्यम से दी जायेगी।7. प्रतियोगिता के परिणाम आदि के विषय में आयोजन समिति द्वारा नियुक्त निर्णायक मंडल का निर्णय अन्तिम होगा।प्रविष्टि की अंतिम तारीखः- उपर्युक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को अपनी प्रविष्टियों की मूलप्रति को दिनांक 31 मार्च, 2025 की शाम 5 बजे तक cdrjaipur@gmail.com या व्हाटसएप्प नंबर 9982246315,या पी.एल.मीमरौठ जयन्ति समारोह समिति,112, सूर्य नगर, गोपालपुरा बाईपास, जयपुर- 302015 डाक के माध्यम से भेज सकते हैं।

