Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीकुएं में गिरे नन्दी को 7 घंटे बाद क्रेन की मदद से...

कुएं में गिरे नन्दी को 7 घंटे बाद क्रेन की मदद से निकाला सुरक्षित बाहर , मौके पर पटवारी सहित सरपंच रहा मौजूद

मूकनायक राजस्थान बूंदी

जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा

बूंदी – नैनवा तहसील के गांव सुरगली में शाम को लगभग 6:30 बजे तेजाजी के चबूतरे के पास स्थित कुएं में नन्दी गिर गया था , जिसको बाहर निकालने के लिए विहिप की नगर व नैनवा टीम को बुलाना पड़ा क्योंकि कुएं की गहराई ज्यादा थी । क्रेन की मदद से नन्दी को लगभग रात्रि 1:00 बजे सुरक्षित बाहर निकाला गया । नन्दी को बाहर निकालने के लिए ग्रामवासियों का योगदान सराहनीय रहा। ग्रामवासियों का कहना है कि दौसा आर्यन की मौत के बाद निकले राज्य सरकार के आदेश का बड़े अधिकारी पालन नही कर रहे है और आज भी कुएं व बोरवेलो का मुंह खुला पड़ा है जो बड़े हादसों का सूचक है।यह कुआं भी गांव की मुख्य सड़क पर स्थित है जिसमें गांव के छोटे बच्चों के गिरने का डर भी सताता रहता है और वाहन चालकों के लिए भी घातक साबित हो सकता है तथा किसी दिन बड़े हादसे को जन्म दे सकता हैं इसलिए इस कुएं के खुल्ले मुंह पर जाल बिछाया जाए उधर पटवारी पप्पू लाल जाट का कहना है कि मेरे द्वारा इस कुएं की सूचना उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है । इस मौके पर पुलिस प्रशासन सहित पटवारी पप्पू लाल जाट, बाछौला सरपंच बाबू लाल मीणा , विहिप जिला महामंत्री संजय नागर , रामदेव नागर , प्रेमशंकर नागर , रामप्रकाश , विनोद , राजु लाल , भैरु प्रकाश नागर , लेखराज बैरवा , रामावतार सैन इत्यादि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments