Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीएनडीपीएस एक्ट के तहत् अवैध मादक पदार्थ का फरार आरोपी वारंटी गिरफ्तारः

एनडीपीएस एक्ट के तहत् अवैध मादक पदार्थ का फरार आरोपी वारंटी गिरफ्तारः

मूकनायक राजस्थान बूंदी

जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा

इन्द्रगढ़ – जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उषा शर्मा के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व थानाधिकारी दिनेश शर्मा कर रहे हैं।तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश की। जगदीश सेन अवैध गांजा परिवहन के मामले में न्यायालय जेएम इन्द्रगढ़ से जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट में फरार चल रहा था। पुलिस ने 25 मार्च 2025 को उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी जगदीश सेन (28) कोटा ग्रामीण के इटावा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 21, झाड़ोल रोड का रहने वाला है। इस गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल राकेश और महावीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।आर्म्स एक्ट का आरोपी पकड़ाडाबी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक साल से फरार चल रहे वारंटी छीतरलाल भील को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा के मार्गदर्शन में थाना डाबी प्रभारी हेमराज शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस उप अधीक्षक हेमंत गौतम ने इस पूरी कार्रवाई का सुपरविजन किया।इंदिरा कॉलोनी, डाबी निवासी 46 वर्षीय छीतरलाल भील के खिलाफ केस नंबर 398/2024 में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत वारंट जारी था। पुलिस टीम ने लगातार निगरानी रखी और सूचना संकलन किया। आरोपी के वर्तमान ठिकाने की पुष्टि के बाद दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस सफल गिरफ्तारी में हेड कॉन्स्टेबल छोटूलाल, कॉन्स्टेबल ओंकार सिंह और कॉन्स्टेबल भूपेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments