मूकनायक, राजस्थान, करौली, हिंडौन, अजीम खान चिनायटा
हिंडौन/शहर वक्फ कमेटी ने हिंडौन उप जिला कलेक्टर हेमराज गुर्जर को ज्ञापन सौंप ईद उल फितर के अवसर पर पानी बिजली की सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। शहर वक्फ कमेटी के सदर बब्बू भाई ने बताया कि चांद दिखाई देने पर ईद का त्यौहार मनाया जाएगा जो कि मुस्लिम समुदाय का मुख्य त्यौहार है।
निम्नलिखित सुविधाओं की आवश्यकता है।
1. ईद वाले दिन सुबह 6 से 7 बजे तक नल की व्यवस्था संचालित किया जाना आवश्यक है। 2. ईद वाले दिन सुबह 7 से 11:00 बजे तक बिजली की सप्लाई सुचारू रूप से संचालित किया जाना आवश्यक है। 3. ईद के पर्व पर करौली रोड पर स्थित ईदगाह पर मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद की नमाज अदा की जाती है ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पूर्व वर्षों की भांति वाहनों को सुबह 7:30 से 9:30 तक डायवर्ट कर बरगमां रोड से बाईपास होकर निकाला जाना आवश्यक है। 4. ईद के पर्व को मद्दे नजर रखते हुए ईदगाह के आसपास के क्षेत्र में नगर परिषद हिंडौन द्वारा उचित साफ सफाई की व्यवस्था के जाना आवश्यक है। 5. ईद के पर्व के दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ईदगाह, गौशाला, गीता टॉकीज व अन्य स्थानों पर पुलिस जाप्ता की उचित व्यवस्था किया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर शहर वक्फ कमेटी के सदर बब्बू भाई, भीकम,मुगनी,सोनू हाडौली, दाऊद हाडौली व रफीक चौधरी उपस्थित रहे।

