Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानअम्बेडकर सेवा समिति की बैठक में चार दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय

अम्बेडकर सेवा समिति की बैठक में चार दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय

मूकनायक/सांचौर/रिङमल राम परमार

सांचौर, 16 मार्च 2025

अम्बेडकर सेवा समिति सांचौर की महत्वपूर्ण बैठक आलोक बाल निकेतन सांचौर में अध्यक्ष नरेश पातलिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

महासचिव कानाराम पारीक ने बताया कि बैठक में 14 अप्रैल 2025 को 134वीं अम्बेडकर जयंती को महापर्व के रूप में मनाने को लेकर चर्चा की गई। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर चार दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें—

11 अप्रैल: ज्योतिबा फुले जयंती

12 अप्रैल: डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर व संविधान को जानो प्रतियोगिता

13 अप्रैल: निबंध प्रतियोगिता

14 अप्रैल: भव्य वाहन रैली व अम्बेडकर जयंती महापर्व

कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।

अध्यक्ष नरेश पातलिया ने बताया कि 14 अप्रैल को सुबह भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी, जिसके बाद अम्बेडकर जयंती समारोह अम्बेडकर उद्यान बी. ढाणी सांचौर में आयोजित होगा। कार्यक्रम के अधिकतम प्रसार-प्रचार पर जोर दिया जाएगा, जिससे समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी एससी-एसटी वर्ग के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, बुद्धिजीवी नागरिक, युवा, विद्यार्थी एवं समाज के संगठनों के पदाधिकारी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। युवाओं से विशेष रूप से अनुशासन के साथ सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।

बैठक में चार दिवसीय कार्यक्रम की कार्ययोजना तैयार की गई। भामाशाहों का सहयोग सुनिश्चित करने और प्रचार सामग्री (पेम्फलेट) छपवाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर नेमीचंद खोरवाल (पूर्व अध्यक्ष), केशाराम मेहरा (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्र.शि.सं.), केवलाराम परमार (पूर्व अध्यक्ष), थानाराम मेघवाल पहाड़पुरा, जयकिशन भील (कोषाध्यक्ष), प्रकाशचंद्र जीनगर (संगठन मंत्री), अंबालाल राणुआ (उपाध्यक्ष), मेवाराम बाजक, छगनलाल हंस, लखमाराम सोलंकी (वाल्मीकि समाज अध्यक्ष, सांचौर), रूपाराम परमार, जितेन्द्रकुमार हंस, श्रवणकुमार, सवितादेवी बुनकर, महेन्द्रकुमार, वासुदेव धरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments