Thursday, February 26, 2026
Homeदेशसफलता ही है जीवन का मूल मंत्र

सफलता ही है जीवन का मूल मंत्र

मूकनायक/देश
राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍🏻✍🏻
दृढ़ निश्चय और सकारात्मकता ऐसी ऊर्जा है जिनसे जिंदगी का कोई भी अंधेरा रौशन किया जा सकता है। अगर कोई आपसे उम्मीद करता है, तो यह उसकी जरूरत नहीं बल्कि आप पर उसका विश्वास है। जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता का मूल मंत्र व्यक्ति की दृढ़ इच्छाशक्ति, अटूट विश्वास एवं एकनिष्ठ प्रयास है। अन्य बातें समान होने पर भी अनेक व्यक्तियों में से वही सफल होता है जिसकी इच्छाशक्ति सबसे प्रबल और अधिक पूर्ण होती है। सफलता का इतिहास लिखने वाले सभी व्यक्तियों ने इसी गुण के बल पर महान् सफलताएँ अर्जित की हैं । उनमें भले ही अन्य गुण न रहे हों, चाहें उनमें कुछ दुर्बलताएँ भी क्यों न रही हों परंतु अटूट निश्चय एवं दृढ़ इच्छाशक्ति द्वारा वे भीषण बाधाओं के बीच भी निरंतर संघर्ष करते रहे और अंततः उन्नति के महान् शिखरों पर आरुढ़ हुए हैं ।
इसलिए ये अंदाज भी जिंदगी का आजमाना चाहिए। जब जंग हो अपनों से, तो हार जाना चाहिए, बल्कि इसके लिए क्यों ना थोड़ा सा अलग बनें, खुश रहने की सलाह ना देकर खुश रहने की वजह बनें। बाकी:- जिन रिश्तों को हम दृढ़ संकल्प के साथ संभाल कर रखते हैं, वो रिश्ते हमें ही संभाल लेते हैं । इस प्रकार दृढ़ संकल्प हमारे लिए अवसर पैदा करने के साथ साथ हमें सफलता भी दिलाएगा ।
बिरदीचंद गोठवाल नारनौल

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments