Thursday, February 26, 2026
Homeपालीवाल्मीकि समाज सोजत अध्यक्ष का 6 वर्षों के कार्यकाल के बाद...

वाल्मीकि समाज सोजत अध्यक्ष का 6 वर्षों के कार्यकाल के बाद दिया त्यागपत्र

मूकनायक/राजस्थान/जिला/पाली/तहसील सोजत सिटी रिपोर्टर कुकाराम बगड़ी नगर बाल्मीकि समाज चोताला के अध्यक्ष जवरी लाल आदिवाल ने अपने 6 वर्षो के कार्यकाल के बाद आज समाज की बैठक में अपनी स्वच्छा से त्याग पत्र दे दिया और कहा कि समाज मे नए लोगों को भी समाज सेवा का मौका मिलना चाहिए में समाज सेवा के लिए हमेशा नई कार्यकारिणी के साथ रहकर समाज सेवा करता रहूंगा जवरी लाल को पाँच साल के लिए समाज मे चुना था पाँच साल पुरे होने के बाद समाज ने आपको एक साल तक और अध्यक्ष पद पर रहने को कहा उन्होंने समाज के इस निर्णय को माना और एक साल और काम किया और बैठक में आपने खड़े होकर पद मुक्त करने को कहा और अपना त्याग पत्र सोंप दिया जिससे समाज ने स्वीकार कर दिया आप सरल स्वभाव के धनी हैं। आपने इतने सालों तक विपरीत परिस्थिति में इस पद की शोभा बड़ाई सेवा की समस्त वाल्मीकि समाज सोजत चौताले की तरफ से आपका आभार आपने अपने हाथों से कन्यालाल कांडरा चंडावल को अध्यक्ष उपाध्यक्ष कालूराम नीमली कोषाध्यक्ष राजूराम आदिवाल उप कोषाध्यक्ष श्याम लाल बिजलियावास कोटवाल माणक लाल पिपलाद को नई कार्यकारिणी के रुप में कार्य भार सौपा और समाज से अपील की कि जिस तरह मुझे समाज ने मान सम्मान दिया उसी तरह मुझे समाज ने मान सम्मान प्रेम स्नेह और आशीर्वाद दिया उसी तरह नए अध्यक्ष और उनकी पूरी कार्यकारिणी का भी सहयोग करेंगे और मैं हमेसा समाज की सेवा में आपके साथ खड़ा रहूंगा आपने समाज सहित सभी पट्टीयों खेड़ों का भी आभार जताया और इनको सम्मान देने के लिए आभार जताया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments