Thursday, February 26, 2026
Homeभिण्डलहार फार्मेसी कॉलेज के छात्र की लाश गटर में मिली

लहार फार्मेसी कॉलेज के छात्र की लाश गटर में मिली

गार्ड ने की फार्मेसी छात्र की हत्या..बोला- घर में सोता देख गुस्सा आ गया था

लहार.लहार में फार्मेसी कोर्स कर रहे छात्र प्रिंस तिवारी छात्र 6 फरवरी से लापता था,और उसकी लाश पिछोर थाना क्षेत्र के छिरवाहा गांव में शौचालय के गड्ढे से बरामद हुई है प्रिंस की हत्या के आरोपी सतीश लोधी जो कि गार्ड की नौकरी करता था ने पुलिस को बताया कि उसने अपने घर में प्रिंस को सोते हुए देखा था। इससे वह गुस्से में आ गया और कुल्हाड़ी से प्रिंस की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और परिजनों की मदद से सतीश लोधी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि प्रिंस और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध थे, जो उसे बर्दाश्त नहीं हुआ। इसके बाद उसने हत्या को अंजाम दिया और शव को गटर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भेज दिया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि सतीश लोधी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लहार में किराए के कमरे में रहता था, जबकि प्रिंस यूपी के जालौन का रहने वाला था और उसी इलाके में फार्मेसी का कोर्स कर रहा था। यहीं उसके आरोपी की पत्नी से संबंध स्थापित हो गए थे। यही उसकी हत्या का कारण बना।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments