Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशललितपुर और बानपुर मार्ग पर हुई मोटर साइकिल अनियंत्रित, महिला भारती कुशवाहा...

ललितपुर और बानपुर मार्ग पर हुई मोटर साइकिल अनियंत्रित, महिला भारती कुशवाहा हुई घायल।

ललितपुर ब्यूरो (सुरेंद्र कुमार) शुक्रवार को घायल युवती अपने पति भागीरथ कुशवाहा के साथ ललितपुर से बल्देवगढ़ जा रही थी,तभी अचानक ललितपुर बानपुर मार्ग पर ग्राम छिल्ला के निकट मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे महिला भारती कुशवाहा घायल हो गई,वहीं ग्रामीण ने आकर 108 पर एंबुलेंस को कॉल किया मगर समय पर 108 के ना पहुंचने पर पत्रकार धनेन्द्र प्रताप ने 112 पर कॉल किया जिसके बाद थानाध्यक्ष मनोज मिश्रा आए और जिन्होंने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर घायल महिला कि हालत स्थिर बनी हुई है।

वहीं घायल के पति भागीरथ कुशवाहा ने 108 कि लचर कार्य प्रणाली को भी उजागर करते हुए बताया।भागीरथ कुशवाहा ने बताया कि करीब 2 घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची है, जो यह मानवता के लिए एक गलत संदेश है।यदि समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचेगी तब किसी भी घायल और उनके परिजनों के लिए यह ज़्यादा दर्दनाक और भयावह स्थिति उत्पन्न करती है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments