मूकनायक, राजस्थान , करौली, हिंडौन
अजीम खान चिनायटा
हिंडौन सिटी/ बयाना रोड़ चुंगी के पास स्थित मदरसा दारूल उलूम सआदते दारैन में जलसे का प्रोग्राम किया गया। मदरसे के दो बच्चों ने कुरआन मुकम्मल किया। बयाना रोड चुंगी के पास स्थित(मदरसा दारुल उलूम सआदते दारैन) मे जलसे का प्रोग्राम रखा गया मदरसे के संचालक मुफ्ती सद्दाम ने बताया कि जलसे में शकील पुत्र मुंशी खरेटा व इरफान पुत्र रमजानी हिंडौन कुरआन हाफिज बने,मेहमान खुशुसी गुजरात के मुफ्ती आसिफ रहे। नन्हे बच्चों ने नबी की शान में नाते पाक पड़ी और दीनी प्रोग्राम पेश किये इस मौके पर गुजरात महाराष्ट्र करौली से आए उलमा हजरात व जमीयत उलमा ए हिंद के तहसील सदर हाफिज बाबुद्दीन, ,मुफ्ती इलियास,मौलाना नौमान, मौलाना जफ़र,कारी हारून, हाफिज रफीक, मौलाना उज़ैर, मौलाना मुजाहिद,एवं शहर के गण मान्य लोग मौजूद रहे।

