Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीबाईजट्ट के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक दिवसीय कैरियर डे मेले...

बाईजट्ट के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक दिवसीय कैरियर डे मेले का हुआ आयोजन

मूकनायक/राजस्थान/करौली/हिंडौन/सूरौठ

अजीम खान चिनायटा

सुरोंठ/समीप के गांव बाईजट्ट के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक दिवसीय कैरियर डे मेला सोमवार को आयोजित हुआ । केरियर डे मेला प्रभारी बनी सिंह मीणा व शारीरिक शिक्षक नरेंद्र बाबा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम के सहायक प्रबंधक शाखा हिंडौन भगवान सिंह मीणा व अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रमेंद्र कौशिक ने की ।सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बाईजट्ट नरेश बेनीवाल, अध्यापक अनिल गोदूहन , शारीरिक शिक्षक करतार गुर्जर रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित । मुख्य अतिथि भगवान सिंह मीणा ने भारतीय जीवन बीमा में केरियर से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों के बारे में नई-नई जानकारी से छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करवाया और कहां आपकी रुचि जिस क्षेत्र में है उस क्षेत्र में आप आगे निरंतर पढ़ाई कर उसमें दक्षता हासिल करें । अध्यक्षता कर रहे प्रमेंद्र कौशिक ने कहा राज्य सरकार की मंशा है कि विभिन्न प्रकार के इस तरीके के आयोजन कर बच्चों को करियर बनाने के लिए उन्हें आत्मविश्वास पैदा करवाए करने के लिए इस तरीके के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं । कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडल , चार्ट द्वारा मेले के पंडाल में प्रदर्शनी अवलोकन किया और छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल एवं चार्ट्स की प्रशंसा की। कार्यक्रम का मंच संचालन फिजिकल टीचर नरेंद्र बाबा ने किया । मेले की मॉडल एवं चार्ट प्रदर्शनी में अतिथियों द्वारा किए गए निरीक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की प्रशंसा की और प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया । इससे पूर्व स्थानीय विद्यालय के स्टाफ द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण एवं साफा बंधन किया गया कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को एवं अतिथियों को अल्पाहार दिया गया । इस अवसर पर व्याख्याता पालन सिंह, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र मीणा, देवेंद्र धीरावत, नीतू शर्मा , प्रमोद शर्मा श्रीलाल माली ,मुकेश चंद्र भागोर धर्मेंद्र कुमार भागोर , मनोज जाट , राकेश बंसीवाल उपस्थित रहे ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments