मूकनायक/राजस्थान। बौद्धाचार्य पूरणमल बौद्ध बहुजन समाज पार्टी जिला चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान मे जिला समीक्षा बैठक चित्तौड़गढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन धर्मशाला में संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथिहनुमान सहाय जगरवालप्रदेश महासचिव,जोन प्रभारी, । विशिष्ठ अतिथि रतन लाल यादव जॉन प्रभारी थे साथ में इरफ़ान अहमद थे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हम्मीनूर पठान ने की मंच का संचालन शंभू मौर्या जिला प्रभारी ने किया अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।
आए दिन दलितों आदिवासियों पिछड़ों पर अन्य अत्याचार हत्या बलात्कार आदि की घटनाएं रोज कहीं ना कहीं हो रही है।प्रदेश सरकार इनको रोकने में नकारा साबित हुई है। बीजेपी कांग्रेस दोनों ही एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। दोनों एक ही है इनको अलग-अलग समझना जनता की सबसे बड़ी भूल है। बहुजन समाज पार्टी राजस्थान में बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है और जनता के हित के सभी मुद्दे उठा रही है।
बहुजन समाज पार्टी राजस्थान में तीसरा सबसे मजबूत विकल्प है। चुनाव के पहले किए गए अपने वादे से सरकार मुकर रही है। ना सरकार रोजगार दे पाई ना न्याय व सुरक्षा खोखले वादे करके सत्ता पर आसीन हो जाते हैं लेकिन सत्ता मिलते ही अपने वादे से पलट जाते हैं।
भाजपा और कांग्रेस की सरकारो ने कभी भी अपना वादा नहीं निभाया। अब समय बहुजन समाज पार्टी को सत्ता में लाने का है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी पूरे राजस्थान में छोटी-छोटी मीटिंग करके गांव गांव ढाणी ढाणी पहुंच कर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम कर रही है। मीटिंग को बसपा वरिष्ठ नेता राधेश्याम मेघवाल गंगाराम मेघवाल आदि नेताओं ने संबोधित आदि कई बसपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

