मूकनायक/राजस्थान/जिला/पाली
ब्यूरो चीफ प्रमुख
डेढ़ करोड़ का सोना रखा CO समेत दो कांस्टेबल सस्पेंड SP के पत्र पर DGP ने की कार्रवाई ज्वेलर को डराकर ले लिया था 1.660 kg गोल्ड। करीब डेढ़ करोड़ रुपए का सोना कारवाई के बाद खुद के पास रखने के मामले में पाली के सोजत सिटी सीओ अनिल सारण समेत दो काॅन्सटेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक जयपुर यूआर साहू की और से जारी आदेश के तहत निलंबित होने के बाद सारण का मुख्यालय जयपुर किया गया है।जबकि एसपी चूनाराम जाट ने काॅन्सटेबल जितेंद्र सिंह और अशोक मीणा को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए। पुलिस जांच में सामने आया की सीओ सिटी सारण बिना बिल का 1 किलो 660 ग्राम कीमत डेढ़ करोड़ रुपए मूल्य का सोना एक ज्वेलर कारोबारी से लेकर अपने कब्जे में रखा इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को नहीं दी और मामले में कानूनी कार्रवाई भी नहीं की। यह पूरा मामला नागौर जिले के डेगाणा गांव निवासी मनीष शर्मा चेन्नई में ज्वेलरी का व्यापार करता हे उसका अंकल भी सोने चांदी का व्यापार करता है। वह सोजत सिटी क्षेत्र के सेहवाज गांव में अपने दोस्त के यहां 1 किलो 660 ग्राम सोना लेकर आया। इसकी जानकारी सीओ सोजत सिटी अनिल सारण को मिली। उन्होंनें युवक को बुलाया और उससे सोने का बिल आदि मांगा नहीं होने पर सोना चोरी का होने का डर बताकर युवक से सोना लेकर अपने कब्जे में रख लिया।ऐसे हुआ खुलासा। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इसकी शिकायत पीड़ित ने एसपी से या किसी अन्य अधिकारी से नहीं की एसपी चूनाराम जाट तक मुखबिर के जरिए यह सूचना पहुंची तो उन्होंनें अपने लेवल पर गुप्त रूप से इसकी जांच करवाई। जांच में सत्यता पाए जाने पर पूरे प्रकरण को लेकर एक लेटर पुलिस महानिदेशक जयपुर यूआर साहू को लिखा इस पर उन्होंनें 18 फरवरी को एक आदेश जारी कर सीओ सिटी अनिल सारण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय पुलिस मुख्यालय राजस्थान किया वहीं इस मामले में काॅन्सटेबल जितेंद्र सिंह व अशोक मीणा की भूमिका सामने आने पर एसपी चूनाराम जाट दोनों को सस्पेंड किया।

