Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानअम्बेडकर सेवा समिति की बैठक में सामाजिक सुधार पर चर्चा, जयकिशन भील...

अम्बेडकर सेवा समिति की बैठक में सामाजिक सुधार पर चर्चा, जयकिशन भील बने कोषाध्यक्ष

मूकनायक/राजस्थान/सांचोर/रिडमलराम परमार

सांचौर, 16 फरवरी 2025
अम्बेडकर सेवा समिति सांचौर की महत्वपूर्ण बैठक अम्बेडकर पार्क पंचायत समिति सांचौर में अध्यक्ष नरेश पातलिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में संगठन की सदस्यता बढ़ाने, सामाजिक कुरीतियों को मिटाने, नशामुक्त समाज बनाने, “डॉ. बी.आर. अम्बेडकर को जानो” प्रतियोगिता करवाने तथा शिक्षा को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

महासचिव कानाराम पारीक ने बताया कि समिति की कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष पद रिक्त होने के कारण सर्वसम्मति से जयकिशन भील खारा को इस पद के लिए चुना गया। साथ ही अम्बेडकर उद्यान बी. ढाणी में बिजली-पानी के बिल चुकाने व टूटे दरवाजों की मरम्मत पर भी विचार-विमर्श हुआ।

अध्यक्ष नरेश पातलिया ने कहा कि एससी-एसटी वर्ग की सभी जातियों को संगठित होकर समाज सुधार के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी समाजहित में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की।

इस अवसर पर अशोक कुमार पारेगी जाखल,विरदा राम गोयल लाछड़ी, पोपटलाल धोरावत आमली, उकाराम भील आकोली, अम्बा लाल रानुआ भड़वल, रिडमलराम परमार, केसाराम पहाड़पुरा, रमेशकुमार परमार हाडेतर, नेमीचंद खोरवाल, प्रकाशचंद जिनगर, मोहनलाल पारेगी जाखल,जय कृष्ण मेघवंशी, रूपाराम परमार काँटोल, हंसा राम, मफाराम, प्रतापाराम भड़वल सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments