फल वितरण मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं कमल वितरण कार्यक्रम संपन्न
बिरारी/ललितपुर। स्वर्गीय श्री राजाराम कुशवाहा की तृतीय पुण्यतिथि पर पुष्पेंद्र,डॉ.राजेंद्र,देवेंद्र कुमार(प्रधान),सुरेंद्र कुशवाहा,ब्रजभान ग्राम प्रधान परिवार बिरारी द्वारा जिला चिकित्सालय ललितपुर में सुबह 8 बजे फल वितरित किए उसके बाद सुबह 10 मदर टेरेसा आश्रम में फल एवं कंबल वितरित किए गए।
बिरारी ग्राम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में पधारे अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित की एवं अपने-आप विचार व्यक्त किए, ग्राम प्रधान परिवार द्वारा हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को साइकिल भेंट की गई। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
गांव तथा क्षेत्र असहाय एवं गरीब लोगों को कंबल वितरित किए गए। शाम 6:00 अन्नपूर्णा भोजनालय में मरीजों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री मनोहर लाल पथ, रामू कुशवाहा जिला पंचायत, मनोज कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य, सोनू चौबे, कौस्तुव चौबे, कवि रवि कुशवाहा, प्रोसोत्तम कुशवाहा,सुजान मुखिया,प्रधान विवेक कुशवाह , दासी कुशवाह,नरेश राय, भगवत अहीरवार,विक्की कुशवाहा,सीताराम करमई,छोटू करमई,प्रधान रमेशरा,विजय कुमार राजपूत,रमेश कुशवाहा (नगर अध्यक्षवीरसिंग मास्टर,गणपत,भगवानदास,फूलचंद कुशवाहा),भजन लाल कुशवाह (पूर्व अध्यक्ष) पृथ्वीराज चौहान (पूर्व अध्यक्ष राय समाज),मोहन कुशवाहा बार,धीरज कुशवाह,जगदीश कुशवाहा,लल्लंजू वकील साहब,हरिराम मास्टर तालबेहट,निलेश,पिंटू पर्षद,दीपेश राय,शिवनारायण,पवन पटेरिया,हनमत,मनीष राय,जयप्रकाश पठा,शिवलाल पाली,संतोष गदोरा,ब्रजेश करमई,जगन्नाथ छायन, घनश्याम गोना ग्राम बासी क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।

