Thursday, February 26, 2026
Homeपालीसोजत के जिला अस्पताल को मिली सौगात

सोजत के जिला अस्पताल को मिली सौगात

मूकनायक/राजस्थान/जिला/पाली ब्यूरो चीफ प्रमुख मदनलाल सारंगवास

सोजत के जिला अस्पताल को मिली सौगात तीन नए डाॅकटरों ने संभाला पदभार 15 साल से खाली था ईएनटी का पद सोजत जिला अस्पताल में मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर शुक्रवार को तीन चिकित्सकों ने यहां कार्यभार संभाला जिनमें सबसे महत्वपूर्ण नियुक्त कान नाक और गला(ईएनटी) विशेषज्ञ की है। करीब 15 वर्षों से यह पद रिक्त था जिस पर अब डाॅकटर मंयक शर्मा की नियुक्ति की गई है। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ.राजेश गुप्ता ने बताया कि ईएनटी विशेषज्ञ के साथ -साथ पैथोलॉजी विभाग में डाॅकटर प्रकाश और स्त्री रोग विभाग में डाॅकटर पुष्पेंद्र ने भी कार्यभार ग्रहण किया है। इन नियुक्तियों से अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं में गुणात्मक सुधार की उम्मीद है। स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। अब मरीजों को ईएनटी संबंधी समस्याओं के लिए बड़े शहरों के अस्पताल में नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल स्टाफ ने सभी नए चिकित्सकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इन नियुक्तियों से न केवल अस्पताल की सेवाएं बेहतर होंगी बल्कि आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को भी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments