मूकनायक/उत्तर प्रदेशसुऐब खान जिला संवाददाता सोनभद्र/डाला। (सोनभद्र)- छत्तीसगढ़ बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या से शोक में डूबे स्थानीय पत्रकारों ने बुधवार को डाला नगर में स्थित शहिद स्थल पर राजवंश चौबे की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन करके दिवंगत पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में सहनशक्ति मिले इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद पत्रकारों ने वर्तमान परिवेश में पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों पर अपने विचारों को साझा किया तथा एकजुट होकर काम करने का प्रण भी लिया गया। वहीं पत्रकार एकता जिंदाबाद,इंकलाब जिंदाबाद और आवाज दो हम एक हैं के नारों से शहीद स्थल गुंजायमान हो गया।
शोक सभा में शामिल दर्जनों पत्रकारों ने दिनों दिन पत्रकारिता के क्षेत्र मे बढ़ती असुरक्षा तथा आए दिन घटते अप्रिय घटनाक्रम पर चिंता जाहिर करते हुए,युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकार की नृशंस हत्या पर रोष एवं शोक व्यक्त किया।संचालन जगदीश व गिरीश तिवारी ने किया।इस दौरान राजकिशोर,सैयद आरिफ,नीरज पाठक,अर्जुन सिंह,सोनू पाठक, अभिषेक शर्मा,शशि चौबे,मंटू शर्मा,मिथिलेश भारद्वाज,अजीत सिंह, शोएब खान,संजय केसरी,अनिल अग्रहरि,टीएल भास्कर,रामप्यारे आदि लोग मौजूद रहे।

