मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार
सांचौर। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील शाखा सांचौर की बैठक डाक बंगला में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा हुई। यह सम्मेलन 17 और 18 जनवरी 2025 को नोहर, हनुमानगढ़ में आयोजित किया जाएगा। बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया।
संघ के जिला मंत्री नरेन्द्र भरनावा ने बताया कि बैठक में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष केशाराम मेहरा, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष भेराराम मांजू तथा जिला अध्यक्ष हरिराम खिलेरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष भेराराम मांजू ने बताया कि सम्मेलन में भाग लेने के लिए 16 जनवरी को दोपहर 1 बजे बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
मनोहरदान चारण ने शिक्षकों से अधिकतम संख्या में सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष हरिराम खिलेरी ने शिक्षकों की समस्याओं को सम्मेलन में प्रमुखता से उठाने और समाधान का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर नेमीचंद खोरवाल (ब्लॉक अध्यक्ष सांचौर), हनुमानराम (ब्लॉक अध्यक्ष सरनाऊ), केवलाराम परमार, मालाराम कपासिया, जयकिशन चौहान, पूराराम पारीक सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

