Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedराजकीय बालिका इण्टर कालेज दुद्धी में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर...

राजकीय बालिका इण्टर कालेज दुद्धी में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

सुऐब अहमद खान जिला संवाददाता मूकनायक। सोनभद्र/सोनभद्र।

जनपद सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र में वृहस्पतिवार को राजकीय बालिका इण्टर कालेज दुद्धी के प्रांगण में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर रीतिका श्रीवास्तव ने गाइड के महत्व के बारे में प्रकाश डालते हुए बच्चों को पढ़ाई के साथ अनुसासन के महत्व को समझाया और वरिष्ठ प्रवक्ता राधेश्याम सिंह ने गाइड के प्रमाण पत्रों के उपयोगिता के विषय में बताया।

इस शिविर में प्रथम दिवस प्रार्थना झंडा गीत नियम प्रतिज्ञा सिद्धांत टोली विभाजन टोली का नामकरण गाइडिंग के इतिहास के बारे में जानकारी दी गई।इस शिविर में शिविर के संचालक सत्यनारायण कन्नौजिया,जिला कमिश्नर स्काउट रवि सिंह,एन०आई०एस० ताइक्वांडो प्रशिक्षक प्रियंका गार्डर दुद्धी विद्यालय की गाइड प्रभारी डॉक्टर प्रीति शर्मा ने बच्चों को अनुशासन के बारे में जानकारी दी शिविर का संचालन शैलेंद्र कुमार मिश्रा HWB स्काउट तहसील ट्रेनिंग काउंसलर दुद्धी सोनभद्र ने किया इस शिविर में विद्यालय के सभी अध्यापक और अध्यापिका उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments