मूकनायक/उत्तर प्रदेशसुऐब खान जिला संवाददाता सोनभद्र।
सोनभद्र- नगर में बढ़ते ठंड को देखते हुए समाजसेवियों के साथ पत्रकारों ने भी मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ा दिये है जिससे कोई बुजुर्ग और जरूरतमंद व्यक्ति इस ठंड में परेशान ना हों। युवा पत्रकार अजीत सिंह अपने पत्रकार साथियों के साथ मिलकर ओबरा,डाला व अन्य क्षेत्रों में जाकर जरूरत मंद बुजुर्ग लोगों को कंबल बांट रहे हैं। अजीत ने कहा कि पत्रकार समाज का आइना होते हैं और वे अक्सर समाज के लिए कई तरह के काम करते हैं।
यह कार्य पत्रकारिता में मानवीय मूल्यों को भी दर्शाता है। पत्रकार सिर्फ खबरें नहीं देते,बल्कि वे समाज के लिए कुछ करने की भी कोशिश करते हैं।बढ़ते ठंड को देखते हुए यह एक छोटी सी कोशिश की गई है।

