मध्य प्रदेश/पन्ना। जिला ब्यूरो संदीप अहिरवार। हिण्डोरिया:- यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बहिन कुं. मायावती का 69 वां जन्म दिवस बसपा ने जिला स्तर पर जन कल्याणकारी दिवस समारोह के रूप में नगर हिण्डोरिया मे मनाया। कार्यक्रम में बसपा के हटा, जबेरा, दमोह ,पथरिया विधान सभा के अनेकानेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अलावा बतौर मुख्यातिथि डाॅ. रावण वर्मा ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर गोवर्धन राज ने की।
इस अवसर पर बतौर वक्ता आशाराम अहिरवार, जुगेन्द्र चौधरी, चिंतामन अहिरवार, केएल लारिया,उत्तम अहिरवार, भानु प्रताप सिंह, कोमल अहिरवार,रवि शंकर अहिरवार ने बहुजन महापुरुषों एवं बहिन जी के जीवन, संघर्ष, सन्देश पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर कोमल अहिरवार ने अतिथियों के समक्ष बसपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में कलामंच के कलाकार सुजात खान, परषोत्तम विश्वकर्मा, ऐजाज खान,अशोक नामदेव, उमा शंकर सेन, सहाबुद्दीन खान व्दारा यादगार एवं शानदार शिक्षा प्रद कव्वालिया पेश कर वाहवाही लूटी गई।
कार्यक्रम के अतिथि डॉ.रावण वर्मा ने यूपी में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा एवं कांग्रेस की नीतियों की घोर आलोचना की। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही बहुसंख्यक वंचित समाज एवं समुदाय की हितेषी पार्टी है। भाजपा कांग्रेस दोनों मिलकर के देश का संविधान एवं वंचितों का आरक्षण समाप्त करना चाहती हैं। उन्होंने सभी उपस्थित जनों से पार्टी के सशक्तिकरण हेतु एक होकर तन मन धन से सहयोग कर ने की इस मौके पर अपील की। साथ ही बहुजन समाज से अपने मत का हमेशा सदुपयोग करने एवं सत्ता में अपनी हर स्तर पर भागीदारी को सुनिश्चित करने की भी बात कही।
कार्यक्रम का संचालन बसपा की नगर अध्यक्ष राजा राम राज द्वारा किया गया। के अंत में बहन जी के जन्म दिवस पर उपस्थित जनों को मिष्ठान वितरण किया गया। आभार प्रदर्शन डाॅ गोवर्धन राज व्दारा किया गया। कार्यक्रम में सतीष अहिरवार, डाॅ हीरा लाल, संदीप बौद्ध ,पीएल मासाब, डॉ.मदन लाल ,जीवनलाल, भूपेंद्र बौद्ध, मिथुन अहिरवार आदि की भूमिका सराहनीय रही।

