मूकनायक/देश
राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍🏻✍🏻
मन संभल गया तो जीवन उत्सव है, वरना जीवन दुर्भर है । संसार, देश व समाज में सबसे ताकतवर व्यक्ति वो होता है, जो धोखा खाने के बाद भी लोगों की भलाई करना नहीं छोड़ता क्योंकि नेकी जिंदगी को कभी भी हारने नहीं देती बल्कि खुशी से जीने का बेहतरीन रास्ता दिखाती है।
कहते हैं कि ‘मुस्कान’ मानव हृदय की मधुरता को दर्शाता है और ‘शांति’ बुद्धि की परिपक्वता को.. और दोनों का ही होना मनुष्य की संपूर्णता को बताता है । बाकी तो एक बात हमेशा याद रखे, इंसानियत टैक्स फ्री होती है, अगर कहीं दिखाने का मौका मिले तो मौका मत छोड़िए । मदद करने के लिए मन बड़ा होना चाहिए, न कि धन, पद या प्रतिष्ठा….
लेखक
बिरदीचंद गोठवाल, नारनौल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

