मूकनायक/राजस्थान /करौली/हिंडौन
अजीम खान चिनायटा
हिंडौन। जमीअत उलमा ए हिंद और वक़्फ़ कमेटी हिंडौन की ओर से सुबह 8.30 बजे ईदगाह गेट पर झंडा रोहण कर गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।
जमीअत उलमा ए हिंद के तहसील सदर हाफ़िज़ बाबुद्दीन और वक़्फ़ कमेटी के सदर बब्बू भाई ने बताया कि जमीअत उलमा ए हिंद के जनरल सेक्रेटरी हाफिज सईद की अध्यक्षता में 26 जनवरी को देश के 76 वें गणतंत्र दिवस पर करौली रोड स्थित ईदगाह गेट पर सुबह 8.30 बजे झंडा रोहण किया गया।
जमीअत उलमा ए हिंद के तहसील सदर हाफिज बाबुद्दीन व वक्फ कमेटी के सदर बब्बू भाई ने बताया कि मुस्लिम समाज की ओर से ईदगाह गेट पर झंडा फहराने की पहल काबिले-तारीफ है। ऐसे कार्यक्रमों में शिरकत करने से युवा पीढ़ी में देशप्रेम की भावना के विकास के साथ साथ देश की जंगे आज़ादी में मुसलमानों की कुर्बानियों के गौरवशाली इतिहास की भी जानकारियां मिलती है।
गणतंत्र दिवस समारोह के इस कार्यक्रम में जमीअत उलमा ए हिंद के तहसील सदर हाफिज बाबुद्दीन व वक्फ कमेटी के सदर बब्बू भाई, हाफिज सईद जनरल सेक्रेटरी, मुफ्ती अब्दुल हमीद, मुफ्ती फारुख,खलील,मोहम्मद रफीक ताज, अब्दुल अजीम खान चिनायटा,हनीस कुतकपुर,हाफिज अमजद,कारी अब्दुल वाहिद,कारी जाहिद,एड.इमरान,एड. अब्दुल मुगनी, रज्जो भाई, शाहरुख,शफी ढिंढोरा, अशोक ,मुजीम खान व समाज के गणमान्य नागरिक व आमजन मौजूद रहे।

