मूकनायक/राजस्थान/करौली/हिंडौन
अजीम खान चिनायटा
हिंडौन/जमीअत उलमा ए हिंद के तहसील सदर हाफ़िज़ बाबुद्दीन और वक़्फ़ कमेटी के सदर बब्बू भाई ने बताया कि कल 26 जनवरी को देश के 76 वें गणतंत्र दिवस पर करौली रोड स्थित ईदगाह गेट पर सुबह 8.30 बजे झंडा रोहण होगा।
पूर्व उपसभापति नफीस अहमद ने बताया कि मुस्लिम समाज की ओर से ईदगाह गेट पर झंडा फहराने की पहल काबिले-तारीफ है। ऐसे कार्यक्रमों में शिरकत करने से युवा पीढ़ी में देशप्रेम की भावना के विकास के साथ साथ देश की जंगे आज़ादी में मुसलमानों की कुर्बानियों के गौरवशाली इतिहास की भी जानकारी मिलेगी।
गणतंत्र दिवस समारोह के इस कार्यक्रम में सभी मस्जिदों के इमाम साहेबान,सभी मदरसों के मोहतमिम और चुनिंदा तलबा,उलमा ए किराम,वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि, जमीअत व वक़्फ़ कमेटी के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी,समाज के गणमान्य नागरिकों व आमजन को आमंत्रित किया गया है।

