Thursday, February 26, 2026
Homeदेशगणतंत्र दिवस भारतीय संविधान को अपनाने व जश्न मनाने की याद में...

गणतंत्र दिवस भारतीय संविधान को अपनाने व जश्न मनाने की याद में है महत्वपूर्ण दिन

मूकनायक/ देश

राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा

नारनौल, 25 जनवरी सभी देशवासियों के लिए स्वतंत्रता के सार का जश्न मनाने और भारत को अपने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने में मदद करने का दिन है । गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में, नागरिकों को अपनी देशभक्ति और गर्व प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। भारत इस वर्ष अपना 76वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 को मना रहा है। यह वार्षिक आयोजन 26 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान को अपनाने व जश्न मनाने की याद में मनाया जाता है, जिसने भारत को एक संप्रभु गणराज्य बनाया। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सुबह के समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ होगी।
आज का यह दिन हम सभी भारतीयों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि 26 जनवरी 1950 को हमारे संविधान का लागू होना हमें एक स्वतंत्र और गणतांत्रिक देश बनने का गौरव प्रदान करता है । संविधान ने हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता के अधिकार दिए हैं । भारतीय संविधान, जिसे डॉ. भीमराव अंबेडकर ने तैयार किया था, यह दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है। इस दिन छात्र अच्छे नागरिक के रूप में जीने और अपने देश को अधिक खुशहाल और शांतिपूर्ण बनाने में मदद करने की शपथ लेते हैं। इस अवसर पर सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई देता हूं ।
लेखक
बिरदी चंद गोठवाल, नारनौल

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments