Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीकोचिंग स्टूडेंट के रूप में हुई मृतक की पहचान मां के साथ...

कोचिंग स्टूडेंट के रूप में हुई मृतक की पहचान मां के साथ रहता था कोटा , रेलवे ट्रैक पर मिला था शव

मूकनायक राजस्थान बूंदी

संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा

बूँदी -: लाखेरी इलाके में रेलवे की अप डाउन लाइन के बीच मिला सव की पहचान कोचिंग स्टूडेंट के रूप में हुई है मृतक महाराष्ट्र के सांगली जिले का निवासी था वर्तमान में वह माँ के साथ कोटा रहकर कोचिंग कर रहा था गुरुवार को सव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है पुलिस इस घटना को लेकर हादसा या आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही है लाखेरी रेलवे स्टेशन वह पापड़ी फाटक के बीच मिले सव की पहचान कोचिंग स्टूडेंट के रूप में हुई है ए एस आई बाबूलाल नागर ने बताया कि महाराष्ट्र के सांगली जिले केशवदास अमोल अपनी मां के साथ कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था उसका यह दूसरा साल था वह मंगलवार को दोपहर को दोस्तों के साथ घूमने जाने की बात कह कर घर से निकला था वह मोबाइल को भी घर पर ही छोड़ गया बाद में बुधवार अल सुबह छात्र का सव अप डाउन लाइन के बीच पड़ा मिला पुलिस ने प्रथम दृष्टि ट्रेन से गिरने की आशंका जताई थी गुरुवार को पुलिस ने सव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों समृद्ध कर दिया है परिजन सव को लेकर महाराष्ट्र के लिए लिए रवाना हुए हैं हादसा या आत्महत्या पुलिस मामले की हादसा या आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही हैं मौके से पुलिस को पहचान और ट्रेन का कोई टिकट नहीं मिला वह घर से निकलते समय मोबाइल भी घर पर छोड़ आया था इसके चलते पुलिस को घटना को लेकर सनय हैं कि मामला आत्महत्या से जुड़ा तो नहीं है

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments