Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीइंदरगढ़ पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में फरार स्थाई वारंटी को किया...

इंदरगढ़ पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

मूकनायक राजस्थान बूंदी

संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा

इन्द्रगढ़ -: जिला पुलिस अधीक्षक बूंदी द्वारा वांछित फरार अपराधियों की धरपड़क कर अधिक से अधिक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया हुआ है उक्त निर्देशों की पालना में श्रीमती उषा शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बूंदी के मार्गदर्शन में व वृत्ताधिकारी श्री नरेंद्र नागर वृत्त लाखेरी के सुपरविजन में थाना अधिकारी श्री दिनेश शर्मा पुलिस थाना इंदरगढ़ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबीर सूचना के आधार पर स्थाई गिरफ्तारी वारंटी की तलाश शुरू की गई वर्ष 2022 के आर्म्स एक्ट के मामले में न्यायालय जेएम इंदरगढ़ द्वारा जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंटी जो लंबे समय से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र के द्वारा वारंटी की पूर्ण जानकारी एकत्रित कर आज दिनांक 14 जनवरी 2025 को स्थाई गिरफ्तारी वारंटी राजेश बैरवा को ग्राम मसावदा जिला करौली से गिरफ्तार किया जाकर स्थाई गिरफ्तारी वारंटी का निस्तारण किया गया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments