Thursday, February 26, 2026
Homeदेशअवगुंण देखने की बजाय दूसरों में केवल गुण ही देखना शुरू कर...

अवगुंण देखने की बजाय दूसरों में केवल गुण ही देखना शुरू कर दें तो हमेशा साफ व शांत रहेगा मन

मूकनायक/देश
राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍🏻✍🏻
अगर आप अवगुण की बजाय किसी में केवल गुण ही देखना शुरू कर दें तो आपको उसकी सारी बातें अच्छी लगने लगेंगी । उसमें कोई कमजोरी भी नजर नहीं आएगी और केवल गुण देखने की आदत पक्की करने से मन भी हमेशा साफ व शांत रहेगा । अक्सर दूसरों की गलतियों को सोचते सोचते कई बार रात को नींद भी नहीं आती ।
दरअसल दूसरों में अवगुण नहीं देखने का मतलब है कि उसे अपने मन में गांठ बांध कर नहीं रखना है । उसे देखा, सुना, गलती सुधारने का सुझाव दिया, शुभ कामनाएं दी और भूल गए। इन्हीं श्रेष्ठ गुण व सकारात्मक संस्कारों से ही हमारा जीवन, परिवार व समाज हमेशा स्वस्थ, समृद्ध और सुखमय रहेगा ।
लेखक
बिरदीचंद गोठवाल, नारनौल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments