मूकनायक
विमल वर्मा/ कार्यकारी सम्पादक
नई दिल्ली। पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध व्यक्ति राज किशोर पटेल को उत्तर प्रदेश के लखनऊ कार्यालय स्थित आयोजन में राष्ट्रीय सचिव के पद पर अपना दल बलिहारी पार्टी ने नियुक्त कर सम्मानित किया है। इस मौके पर डॉ. राज किशोर पटेल ने कहा कि आज देश में एक नही लाखों करोड़ों समस्याएं हैं जो घटने की बजाए बढ़ती जा रही है लेकिन कोई सुध लेवा तक नही है। ऐसे में अपना दल बलिहारी ने जो दायित्व सौंपा है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। पद सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष व सहयोगी जनों का आभार देते हैं डॉ. पटेल ने सभी को शौर्य दिवस 1 जनवरी के मंगल दिवस की बधाईयां दी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने जानकारी दी कि
इस दल के पांच मुख्य उद्देश्य है। 1. समान शिक्षा नीति। 2.मतदाता पेंशन लागू करना। 3. कृषि को उद्योग का दर्जा दिलाना।
- गरीबी रेखा के बजाय अमीरी रेखा का निर्धारण करना
- कृषि आयोग का गठन करना।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मराज पटेल राष्ट्रीय महासचिव दिशा पटेल गुरु शरण प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ब्रज भवन पटेल संरक्षक अपना दल बलिहारी नंदकिशोर पटेल प्रदेश सचिव किसान मंच गढ़ मान्य लोगों के बीच में नियुक्ति पत्र मिला कार्यक्रम स्थल केंद्रीय कार्यकाल लखनऊ मटियारी था।

